एचएम को मिला एमडीएम की राशि लौटाने का अल्टीमेटम

Updated at : 21 Dec 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
एचएम को मिला एमडीएम की राशि लौटाने का अल्टीमेटम

एमडीएम में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई राजगीर : मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय, राजगीर को मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी पाये जाने को लेकर राशि को वापस करने का आदेश पारित किया है. उन्होंने मध्य विद्यालय, राजगीर के एचएम को मध्याह्न भोजन योजना के लिए एक लाख सात हजार […]

विज्ञापन

एमडीएम में गड़बड़ी पर हुई कार्रवाई

राजगीर : मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय, राजगीर को मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी पाये जाने को लेकर राशि को वापस करने का आदेश पारित किया है. उन्होंने मध्य विद्यालय, राजगीर के एचएम को मध्याह्न भोजन योजना के लिए एक लाख सात हजार चार सौ छियासठ रुपये की राशि को मध्याह्न भोजन योजना समिति, नालंदा को बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से लौटाने का आदेश दिया है.
राशि नहीं लौटाने पर एचएम पर अनुशासनिक एवं विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है. उन्होंने राशि की वसूली के लिए निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी व कोषागार को पत्राचार कर एचएम के वेतनमान में कटौती की बात भी बतायी है. मालूम हो कि पंडितपुर गांव के ग्रामीणों द्वारा की गयी शिकायत के आलोक में 19 अक्तूबर को डीसीएलआर प्रभात कुमार के द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था, जिसमें नामांकित 642 बच्चों में से 286 बच्चों की उपस्थिति पंजी में उपस्थित दिखायी गयी थी, परंतु जांच में मात्र 92 बच्चे ही विद्यालय में उपस्थित पाये गये थे, जो कि उपस्थिति पंजी से 194 बच्चे कम थे.
डीसीएलआर ने जांच कर अपने रिपोर्ट को अनुमंडलाधिकारी, राजगीर व मध्याह्न भोजन योजना पदाधिकारी, नालंदा व निदेशक मध्याह्न भोजन योजना, पटना को जांच रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें उपस्थित कम बच्चों का भोजन बना कर रजिस्टर पर अधिक बच्चों की उपस्थिति दिखा कर मध्याह्न भोजन योजना राशि के घपले का आरोप था. इसके आलोक में कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय, पंडितपुर को भी राशि वसूल करने तथा विद्यालय को मिलनेवाली राशि की कटौती करने से संबंधित पत्र भेजा गया था. इस पर कार्रवाई करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन योजना में राशि वापसी का आदेश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन