निर्माणाधीन कॉलेज के ठेकेदार से मांगी लेवी

Updated at : 24 Nov 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माणाधीन कॉलेज के ठेकेदार से मांगी लेवी

फरियाद. थाने में शिकायत दर्ज कर मांगी सुरक्षा थरथरी(नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमेरा गांव में बन रहे डाॅ त्रिशुलधारी पांडेय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से लेवी मांगने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित ठेकेदार ने थरथरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. […]

विज्ञापन

फरियाद. थाने में शिकायत दर्ज कर मांगी सुरक्षा

थरथरी(नालंदा) : स्थानीय थाना क्षेत्र के अमेरा गांव में बन रहे डाॅ त्रिशुलधारी पांडेय मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन से लेवी मांगने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित ठेकेदार ने थरथरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थाना क्षेत्र के ही करियावां गांव निवासी ठेकेदार आशुतोष कुमार उर्फ मुन्ना ने बताया कि मंगलवार को हमलोग करीब 25 मजदूर के साथ सोये हुए थे,
तभी रात लगभग 11 बजे हथियार से लैश छह लोग बिल्डिंग निर्माण के पास पहुंचे और हम लोगों को जगा कर बंधक बना लिया और मोबाइल जब्त कर लिया. उसके बाद लेवी मांगने के संबंध में मालिक एवं मुंशी का नंबर मांगने लगे और बोले की मुझे तुम्हारे मालिक से लेवी लेना है. मुझे लेवी मिल जायेगी तब मैं बता दूंगा कि मुझे लेवी मिल गया है. अगर लेवी दिये बिना काम शुरू किया तो तुम सभी को कभी भी जान से मार दूंगा. इस घटना से मजदूरों में दहशत का माहौल बना हुआ है, जिससे काम प्रभावित हो रहा है.
बता रहा था आजाद हिंद फौज का आदमी : संवेदक आशुतोष कुमार ने बताया कि लेवी मांगने छह की संख्या में आये अपने आप को आजाद हिंद फौज का आदमी बता रहे थे. सभी के पास पिस्टल थी. संवेदक ने बताया कि इस मामले में पुलिस का सहारा लिया तो तुम्हें तुम्हारे घर से उठा लूंगा और काम कर रहे मजदूरों में प्रत्येक दिन दो-दो आदमी घटते चले जायेंगे.
साथ ही कहा कि पुलिस भी मेरे सामने नहीं टिक पायेगी.
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
सुर्खियों में रहा अमेरा गांव
पटना में हुई बम ब्लास्ट के बाद से ही थरथरी थाना क्षेत्र के अमेरा गांव सुर्खियों में आया था. बताते चलें कि बम ब्लास्ट में अमेरा गांव के निवासी सोनू कुमार का नाम सामने आया था. यह सोनू पीएलएफआइ के संगठन से जुड़े रहने का बताया जाता है. उसके बाद बुधवार को हुई इस घटना से फिर सुर्खियों में अमेरा गांव आ गया.
जल्द करेंगे खुलासा
थानाध्यक्ष शिव नारायण राम ने बताया कि लिखित शिकायत आयी है. पुलिस हर बिंदु पर जांच करेगी. इसका खुलासा जल्द कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन