नदी में डूबने से युवक की मौत

बिंद : स्थानीय बिंद बाजार निवासी बृजभूषण पांडेय के पुत्र रोपन कुमार की पानी से भरे नदी में डूबने से शुक्रवार को मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए बिंद स्थित जिराइन नदी में गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में […]
बिंद : स्थानीय बिंद बाजार निवासी बृजभूषण पांडेय के पुत्र रोपन कुमार की पानी से भरे नदी में डूबने से शुक्रवार को मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने के लिए बिंद स्थित जिराइन नदी में गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया. लिहाजा पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डूबने के दौरान विसर्जन जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया.
लेकिन गहरे पानी में चले जाने से लोगों सफलता हाथ नहीं लगी. बाद में युवक का शव ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला. पुलिस ने युवक का शव बरामद कर लिया है. यह घटना दोपहर बाद में हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




