सांसद ने तेलमर गांव को ली गोद

Updated at : 09 Oct 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद ने तेलमर गांव को ली गोद

तेलमर गांव में स्थित काली मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे सांसद हरनौत (नालंदा) : हरनौत के तेलमर गांव को सांसद कौशलेंद्र कुमार ने गोद लेकर इस गांव को चहुंमुखी विकास करने की घोषणा की. सांसद कौशलेंद्र कुमार शनिवार को तेलमर गांव में नये काली मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे. दुर्गा पूजा के […]

विज्ञापन

तेलमर गांव में स्थित काली मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे सांसद

हरनौत (नालंदा) : हरनौत के तेलमर गांव को सांसद कौशलेंद्र कुमार ने गोद लेकर इस गांव को चहुंमुखी विकास करने की घोषणा की. सांसद कौशलेंद्र कुमार शनिवार को तेलमर गांव में नये काली मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे थे. दुर्गा पूजा के अवसर पर मंदिर में पूजा कर जिले के लोगों को शांति और सद्भाव की कामना की. ग्रामीणों के मांग पर काली मंदिर के दरवाजा अपने निजी पैसे से बरवाने की बात कही. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तेलमर आबादी के अनुसार दूसरा बड़ा गांव है.
इस गांव को चहुंमुखी विकास करने की जरूरत है. सुदूर गांवों में गिनती आने वाला गांव आज आसपास के कई गांव के लोगों को जरूरी समानों को पूरा करता है. अभी एक छोटा सा बाजार है. कई आधारभूत सुविधाओं की जरूरत है. इसलिए गोद लेकर सांसद निधि से इस गांव का विकास किया जायेगा.
आने वाले समय में यह गांव सभी तरह के सुविधाओं से परिपूर्ण होगा. इसके पूर्व शुक्रवार को स्थानीय विधायक हरिनारायण सिंह एवं विधान पार्षद हीरा बिंद ने भी पूजा अर्चना कर सुख शांति और समृद्धि की कामना किया. इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रविकांत कुमार, छात्र समागम के प्रदेश महासचिव रोहित कुमार, मगध यूनिवर्सिटी बोधगया पूर्वी के अध्यक्ष शशिकांत कुमार टोनी, तेलमर के वार्ड सदस्य शिव शंकर पांडेय रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन