डीएमसी में आने वाले मरीजों को हर हाल में सेवा दें

Updated at : 09 Oct 2016 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
डीएमसी में आने वाले मरीजों को हर हाल में सेवा दें

बिहारशरीफ : जिले में संचालित डीएमसी के कार्यों की समीक्षा की गयी. इन डीएमसी की मासिक उपलब्धियों की समीक्षा कर इसे और बेहतर बनाने की दिशा में रणनीति बनायी गयी. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में संचालित जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में जिले के लैब तकनीशियन, यक्ष्मा सहायकों, एसटीएस, […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले में संचालित डीएमसी के कार्यों की समीक्षा की गयी. इन डीएमसी की मासिक उपलब्धियों की समीक्षा कर इसे और बेहतर बनाने की दिशा में रणनीति बनायी गयी. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार ने सदर अस्पताल परिसर में संचालित जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में जिले के लैब तकनीशियन, यक्ष्मा सहायकों, एसटीएस, एसटीएलएस व भंडारपालों के साथ बैठक कर टीबी मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने पर चर्चा की.

उन्होंने सभी टीबी विभाग के कर्मियों को हिदायत दी कि डीएमसी पर आने वाले हर मरीजों को उपलब्ध संसाधनों के मुताबिक सेवा हरहाल में प्रदान करें. उनके साथ अच्छा व्यवहार करें और चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के प्रति तत्पर रहें. डॉ. कुमार ने आरएनटीसीपी कार्यक्रम को पूरी तरह सफलीभूत बनाने के लिए मरीजों को हर सुविधा उपलब्ध करायें. इतना ही नहीं केंद्रों पर बलगम जांच की रेसियों में वृद्धि लायी जाय.

एमडीआर के मरीजों पर रखें विशेष नजर : जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ कुमार ने सभी एसटीएलएस को निर्देश दिया कि क्षेत्र में एमडीआर के मरीजों पर विशेष तौर पर नजर रखें. एमडीआर के रोगियों का समय पर इलाज यदि नहीं होगा तो आसपास में रहने वाले लोगों को भी संक्रमित कर सकता है. इसलिए एमडीआर का मरीज जिस इलाके में चिंहित हों तो तुरंत उसके बलगम की जांच की व्यवस्था करें. मरीजों को परेशानी न हो.
एमडीआर के रोगियों को लंबी अवधि तक दवा खानी पड़ती है. अतएव इसके रोगी यदि पहचान में आते हैं तो इसकी सूचना जिला यक्ष्मा केंद्र को भी अवश्य उपलब्ध करायें, ताकी उसकी उचित जांच व इलाज की व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जा सके.
डीएमसी के कार्यों की समीक्षा की,कहा जांच काम में तेजी लाएं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन