शहर में डेंगू के दो मरीज मिले

Updated at : 05 Oct 2016 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में डेंगू के दो मरीज मिले

बिहारशरीफ : शहर में अभी भी डेंगू डंक मार रहा है. लोग इसकी चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं. मंगलवार को भी शहर में डेंगू के दो नये मरीज मिले हैं. हालांकि डेंगू के डंक पर काबू पाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठा रखा है. प्रभावित एरिया में फॉगिंग करायी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : शहर में अभी भी डेंगू डंक मार रहा है. लोग इसकी चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं. मंगलवार को भी शहर में डेंगू के दो नये मरीज मिले हैं. हालांकि डेंगू के डंक पर काबू पाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने ठोस कदम उठा रखा है. प्रभावित एरिया में फॉगिंग करायी जा रही है. बावजूद डेंगू मच्छर का लार्वा पूरी तरह से खत्म नहीं हो पा रहा है.

लिहाजा आये दिन शहर के किसी न किसी भाग में डेंगू के मरीज प्रतिवेदित हो रहे हैं. जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मनोरंजन कुमार ने बताया कि नालंदा मेडिकल कॉलेज ,पटना के माइक्रोबायोलॉजी विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शहर के नीमगंज व हाजीपुर मोहल्ले में एक-एक मरीज मिलने की पुष्टि की गयी है. उन्होंने बताया कि गत एक अक्तूबर से लेकर चार अक्तूबर के बीच 21 संदिग्ध मरीजों के ब्लड के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए पटना भेजा गया था.

एलाइजा जांच में नालंदा मेडिकल कॉलेज से दो लोगों में डेंगू कन्फर्म होने की सूचना दी गयी है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को भरावपर डेंगू मच्छर के लार्वा को खत्म करने के लिए लार्वानाशक दवा की फॉगिंग करायी गयी है. इसी तरह प्रभावित इलाकों में भी निरंतर छिड़काव किया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन