कलश शोभायात्रा निकाली कलश शोभायात्रा निकालती महिलाएं.

Updated at : 02 Oct 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
कलश शोभायात्रा निकाली कलश शोभायात्रा निकालती महिलाएं.

बिहारशरीफ : नव शक्ति दुर्गा पूजा समिति विश्कुरबा (मुरौरा) द्वारा शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस कलश शोभायात्रा में 351 महिलाओं ने हिस्सा लिया. मुरौरा पंचायत के विश्कुरवा गांव स्थित दुर्गा स्थान से निकल कर कलश शोभायात्रा मुरौरा शिव मंदिर में पहुंचा. वहां कलश में जलभर महिलाएं वापस दुर्गा स्थान पर पहुंची और वहां […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नव शक्ति दुर्गा पूजा समिति विश्कुरबा (मुरौरा) द्वारा शनिवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस कलश शोभायात्रा में 351 महिलाओं ने हिस्सा लिया. मुरौरा पंचायत के विश्कुरवा गांव स्थित दुर्गा स्थान से निकल कर कलश शोभायात्रा मुरौरा शिव मंदिर में पहुंचा.

वहां कलश में जलभर महिलाएं वापस दुर्गा स्थान पर पहुंची और वहां कलश की स्थापना की गयी.
इस कलश शोभायात्रा में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश्वर पंडित, महेन्द्र प्रसाद, बच्चन सिंह, शिव शंकर प्रसाद, त्रिलोक कुमार आदि मौजूद थे.
बताया जाता है कि नव शक्ति दुर्गा पूजा समिति की स्थापना 1957 में जगदेव महतो द्वारा किया गया था. जो आज तक जारी है. दुर्गापूजा के मौके पर आठवीं,नौवीं एवं दसमीं को यहां नाट्य का प्रदर्शन स्थानीय कलाकारों व ग्रामीणों द्वारा किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन