29 नवंबर तक बन कर तैयार हो जायेगा इनडोर शूटिंग रेंज

Updated at : 28 Sep 2016 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
29 नवंबर तक बन कर तैयार हो जायेगा इनडोर शूटिंग रेंज

हरनौत (नालंदा) : कल्याण बिगहा में 29 नवंबर से पहले इनडोर शूटिंग रेंज बन कर तैयार हो जायेगा और यह सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने मंगलवार को कल्याण बिगहा में बन रहे इनडोर शूटिंग रेंज का जायजा लिया. इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के डिप्टी डायरेक्टर बालवीर यादव भी […]

विज्ञापन

हरनौत (नालंदा) : कल्याण बिगहा में 29 नवंबर से पहले इनडोर शूटिंग रेंज बन कर तैयार हो जायेगा और यह सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. डीएम डॉ त्याग राजन एसएम ने मंगलवार को कल्याण बिगहा में बन रहे इनडोर शूटिंग रेंज का जायजा लिया. इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के डिप्टी डायरेक्टर बालवीर यादव भी उपस्थित थे.

बताया गया कि 29 नवंबर तक भवन के अलावा सारी सुविधाएं मुहैया करा दी जायेगी. इसमें 10 मीटर की डिस्टेंस पर एक बार में 30 खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा, ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और यहां के खिलाड़ी राज्य के अलावा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में परचम लहरा सकें. डीएम ने घेराबंदी के अंदर गाड़े गये सारे पोल को तत्काल हटाने का निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया. इसके बाद वे पुराने शूटिंग रेंज जाकर देखा. मुख्यमंत्री के घर के आगे तालाब में जमा गंदगी की सफाई करवाने का निर्देश मत्स्य विभाग के अधिकारियों को दिया. मौके पर एसडीएम सुधीर कुमार, बीडीओ चंदन कुमार के अलावा शूटिंग रेंज के कई कर्मी मौजूद थे.

इनडोर शूटिंग रेंज के निर्माण कार्य का जायजा लेते डीएम.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन