विधायक राजवल्लभ समेत सभी आरोपितों की हुई पेशी
Updated at : 28 Sep 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म मामला बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे प्रथम शशिभूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म मामले में पीड़िता का अभियोजन पक्ष देने का परीक्षण किया. अभियोजन पक्ष के स्पेशल पीपी सोमेश्वर लाल, सुशील कुमार तथा अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से पीड़िता का परीक्षण किया. सूत्रों के […]
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म मामला
बिहारशरीफ : जिला न्यायालय के पाक्सो स्पेशल एडीजे प्रथम शशिभूषण प्रसाद सिंह के कोर्ट में नाबालिग छात्रा दुष्कर्म मामले में पीड़िता का अभियोजन पक्ष देने का परीक्षण किया. अभियोजन पक्ष के स्पेशल पीपी सोमेश्वर लाल, सुशील कुमार तथा अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से पीड़िता का परीक्षण किया. सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने अपने दिये बयान के अनुसार ही सवालों में जवाब दिये. ज्ञात हो कि पीड़िता का 9 व 13 फरवरी को धारा 164 व 161 के तहत एसीजेएम रेशमा वर्मा ने बयान कलमबद्ध किया था. भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पीड़िता को कोर्ट में परीक्षण के लिए लाया गया.
गवाही के दौरान कटघरे को परदा से घेराबंदी की गयी, ताकि भयांकित न किया जा सके. पीड़िता के मोरल सपोर्ट के कोर्ट ने इसी मामले में 10 दिनों से परीक्षण प्रति परीक्षण से गुजर चुकी बड़ी बहन को साथ रहने का आदेश दिया था, जिसके अनुरूप वह उपस्थित रही. वरीय अधिवक्ता वीरेन कुमार भी आरोपित विधायक राजवल्लभ की पैरवी में वकील के रूप में जुड़ चुके हैं. प्रथम गवाह का शेष बचे हुए सवालों पर अंतिम दिन जिरह भी कर चुके हैं. ज्ञात हो कि आरोप गठन दोबारा 14 सितंबर को होने के साथ ही कोर्ट ने आरोपित पक्ष के समय की मांग को खारिज करते हुए साक्षी परीक्षण का आदेश दिया था.
इसके उपरांत 15 सितंबर से 10 दिनों तक चले प्रथम गवाह का परीक्षण व प्रतिपरीक्षण किया गया. अब दूसरे इस मामले के पीड़िता का परीक्षण पूरा हो चुका है और आज से प्रतिपरीक्षण की कसौटी पर आरोपित पक्ष के वकील दीपक रस्तोगी, वीरेन कुमार, कमलेश कुमार, रूद्रांकधारी सिन्हा, संजय कुमार जांचेंगे. विधायक राजबल्लभ सहित सुलेखा, छोटी, टुसी, संदीप की पेशी की गयी.
पीड़िता का हुआ परीक्षण, आरोपित पक्ष से जिरह आज से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




