इसी माह रिटायर हाेते हादसे के शिकार लिपिक

Updated at : 25 Sep 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
इसी माह रिटायर हाेते हादसे के शिकार लिपिक

बस दुर्घटना में घायल लिपिक की मौत नालंदा : थाना के समीप शनिवार को हुई बस दुर्घटना में राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल के लिपिक अर्जुन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनका निधन हो गया. वे इसी माह के आखिरी तारीख को रिटायर करने वाले थे. […]

विज्ञापन

बस दुर्घटना में घायल लिपिक की मौत

नालंदा : थाना के समीप शनिवार को हुई बस दुर्घटना में राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल के लिपिक अर्जुन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये. सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनका निधन हो गया. वे इसी माह के आखिरी तारीख को रिटायर करने वाले थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रसाद बिहारशरीफ से बस से राजगीर ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान नालंदा थाना के पास बस अनियंत्रित हो गयी और खाई में जा गिरी, जिसमें शारीरिक रूप से दिव्यांग अर्जुन प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनकी मृत्यु हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर के उपाधीक्षक डॉ उमेश चंद्र सदर अस्पताल पहुंच कर मान्य प्रक्रिया को पूरा कराया.
इस मार्मिक घटना के बाद राजगीर के अनुमंडलीय अस्पताल में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अर्जुन प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
इस श्रद्धांजलि सभा में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ उमेश चंद्र समेत सभी चिकित्सक,स्वास्थ्य कर्मी व अन्य शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन