सड़क हादसे में महिला पंच की मौत, पुत्र जख्मी
Updated at : 23 Sep 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

बिहारशरीफ : छबिलापुर थाना क्षेत्र के बेलदार बिगहा सत्या नगर के बीच बुधवार की देर संध्या बाइक दुघर्टना में महिला पंच की मौत हो गयी. जबकि उनका पुत्र जख्मी हो गया. मृतका जासी देवी पति स्व. चनिरक मांझी सिलाव थाना क्षेत्र तेतरिया गांव की पंच थी. वह बुधवार की शाम पंच जासो देवी अपने पुत्र […]
विज्ञापन
बिहारशरीफ : छबिलापुर थाना क्षेत्र के बेलदार बिगहा सत्या नगर के बीच बुधवार की देर संध्या बाइक दुघर्टना में महिला पंच की मौत हो गयी. जबकि उनका पुत्र जख्मी हो गया. मृतका जासी देवी पति स्व. चनिरक मांझी सिलाव थाना क्षेत्र तेतरिया गांव की पंच थी.
वह बुधवार की शाम पंच जासो देवी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर राजगीर से तेतरिया अपने गांव लौट रही थी. इसी दौरान छबिलापुर थाना के बेलदार बिगहा सत्या नगर के बीच सामने से आ रहे वाहन के कारण अभियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. इस हादसे में महिला पंच जासो देवी की मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहा उनका पुत्र टुनटुन मांझी जख्मी हो गया. छबिलापुर थाने की पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है. मृतका पंच पूर्व में तेतरिया गांव की वार्ड सदस्य रह चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




