अब चोरी की बिजली से नहीं जगमग हो सकेंगे पंडाल

बिहारशरीफ : दशहरा पूजा के अवसर पर बनने वाले पंडालों को अनिवार्य रूप से बिजली का कनेक्शन लेना होगा. बिजली का कनेक्शन नहीं लेने पर बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर विभाग की ओर से भारी भरकम जुर्माना किया जा सकता है. बिजली का कनेक्शन पूजा समिति के अध्यक्ष अथवा सचिव के नाम से […]
बिहारशरीफ : दशहरा पूजा के अवसर पर बनने वाले पंडालों को अनिवार्य रूप से बिजली का कनेक्शन लेना होगा. बिजली का कनेक्शन नहीं लेने पर बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर विभाग की ओर से भारी भरकम जुर्माना किया जा सकता है. बिजली का कनेक्शन पूजा समिति के अध्यक्ष अथवा सचिव के नाम से लिया जा सकता है. विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में दशहरा पूजा के अवसर कई दर्जन भव्य पंडाल बनाये जाते हैं.
इन पूजा समितियों द्वारा पांच किलोवाट से लेकर 10 और 15 किलोवाट तक बिजली का उपयोग किया जाता है. अभी तक पूजा पंडालों के लिए कनेक्शन के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. शहरी क्षेत्र में ही करीब दो दर्जन से अधिक पूजा समितियां हैं. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं. विभाग इस बार पूजा पंडालों पर कड़ी नजर रखने की तैयारी में है. बिजली का कनेक्शन नहीं लेने पर बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर 25 से 30 हजार रुपये का जुर्माना हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




