हर बूथ का लोकेशन अब गुगल मैप पर . निर्वाचन आयोग की साइट पर अपलोड
Updated at : 22 Sep 2016 2:58 AM (IST)
विज्ञापन

सार्वजनिक होने से ही देख सकते हैं लोग बिहारशरीफ : हर कार्य को डिजिटल इंडिया का सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है. गांव हो या कस्बा या शहर सभी जगल आई सेक्टर का प्रभाव दिखायी देने लगा है. इसी कड़ी में जिले की हर बूथ का लोकेशन अब गुगल मैंप पर देखा जा सकता है. […]
विज्ञापन
सार्वजनिक होने से ही देख सकते हैं लोग
बिहारशरीफ : हर कार्य को डिजिटल इंडिया का सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है. गांव हो या कस्बा या शहर सभी जगल आई सेक्टर का प्रभाव दिखायी देने लगा है. इसी कड़ी में जिले की हर बूथ का लोकेशन अब गुगल मैंप पर देखा जा सकता है. जिला प्रशासन के सहयोग से जिले के सभी बूथों के लोकेशन को अपलोड कर दिया गया है. आइटी सेक्शन व बीएलओ के द्वारा दो माह के अथक प्रयास से कार्य को पूरा दिया गया है. गुगल मैप पर अपलोड करने से भविष्य में होने वाले में जिला प्रशासन को भारी फायदा होगा.स्टेट से बाहर से आने वाले अधिकारी व जवान बिना किसी रूकावट के गुगल मैप के सहारे सहजता से बूथों पर पहुंचकर चुनाव कार्य का जायजा ले सकेंगे. साथ ही बूथों की भौतिक स्थिति को देख सकेंगे.
केएमसी फाइल बना कर किया गया अपलोड
गुगुल मैप पर जिले के सभी बूथों के लोकेशन को लोड करने में इस काम में जुटे कर्मियों का बहुत बड़ा योगदान है. खासकर बीएलओ का. इस जिले में 2020 बूथ है. हर बूथ के लिए एक-एक बीएलओ को लगाया है.बीएलओ को कहा गया था कि सभी अपने-अपने बूथों का नजीरा नक्शा बनाये. नजीरा नक्शा पंचायत, प्रखंड, जिला स्तर के भौगोलिक स्पष्ट का दर्शाते हुए बनाने को कहा गया था. बीएलओ द्वारा नजीरा नकशा को स्थानीय एनआईसी में जमा करने को कहा गया था.एनआइसी में आईटी सेक्टर के कम्प्यूटर ऑपरेटरों को नजीरा नक्शा के आधार पर उसे गुगल मैप में पोलो गुगल में केएमसी फाइल तैयार कराया गया.
गुगल इतना कार्य करने के बाद उसे निर्वाचन आयोग के साइ पर अपलोड किया गया. इसके बाद केएमसी फाइल का क्रॉस जांच निर्वाचन आयोग द्वारा करायी गयी. कुछ त्रुटियों को दूर केएमसी फाइल को फिर से आयोग के साइट पर अपलोड कर दिया गया. फिलहाल अभी भी निर्वाचन आयोग के अधिकारी ही देख सकते है. विभाग द्वारा सार्वजनिक किये जाने बाद लोग उसका लाभ उठा सकते है.
गुगल मैप पर बूथों को अपलोड करने से तकनीक कार्य के लिए डीआइओ आलोक नंदन व आटी मैनेजर आशीष कुमार को दी गयी थी. जबकि नजीरा नक्शा समय पर बीएलओ जमा करे इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी से लेकर कर्मी को जिम्मेवारी दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




