सड़क पर पेड़ गिरा, हुआ आगवामन अवरुद्ध
Updated at : 21 Sep 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

नूरसराय मार्ग पर गिरा पेड़ और उससे बच कर आते–जाते लोग. नूरसराय : बिहारशरीफ–नूरसराय मार्ग पर डोइया गांव के पास मंगलवार की संध्या अचानक पेड़ गिर गया. इसकी चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आनन–फानन में दोनों युवकों को निजी क्लिनिक में […]
विज्ञापन
नूरसराय मार्ग पर गिरा पेड़ और उससे बच कर आते–जाते लोग.
नूरसराय : बिहारशरीफ–नूरसराय मार्ग पर डोइया गांव के पास मंगलवार की संध्या अचानक पेड़ गिर गया. इसकी चपेट में आने से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद आनन–फानन में दोनों युवकों को निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया. इन दोनों घायल युवकों के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी. बाइक सवार बिहारशरीफ से नूरसराय की ओर आ रहे थे. इस अतिव्यस्ततम सड़क पर पेड़ गिरने से थोड़ी देर के लिए आवागमन अवरुद्ध हो गया. इससे वाहनों की कतार लग गयी. सूचना मिलने पर नूरसराय के थानाध्यक्ष कमलजीत मौके पर दल–बल के साथ पहुंचे और सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के प्रयास में जुट गये. ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को काट कर हटाया गया, तब जाकर इस मार्ग पर आवागमन चालू हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




