बारिश से मकान गिरा, हादसे में हताहत नहीं

Updated at : 08 Sep 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
बारिश से मकान गिरा, हादसे में हताहत नहीं

नूरसराय : स्थानीय प्रखंड के ककडि़या गांव में बुधवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण गांव निवासी विजय यादव का मकान गिर गया. इस संबंध में ग्रामीण पिंटू कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में मकान का छप्पर का कुछ हिस्सा गिर गया, जिसके बाद विजय यादव रात्रि में ही पूरे […]

विज्ञापन

नूरसराय : स्थानीय प्रखंड के ककडि़या गांव में बुधवार की सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण गांव निवासी विजय यादव का मकान गिर गया. इस संबंध में ग्रामीण पिंटू कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में मकान का छप्पर का कुछ हिस्सा गिर गया, जिसके बाद विजय यादव रात्रि में ही पूरे परिवार के साथ दूसरे के घर में चला गया था.

बुधवार की सुबह में पूरा दीवार गिर गया, जिसमें लगभग डेढ़ लाख की क्षति का अनुमान है. घर में रखे बरतन, कपड़ा समेत सारा सामान बरबाद हो गया है. बातते चले कि विजय यादव ठेला चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है. मकान गिर जाने के बाद विजय यादव काबसेरा उजड़ गया है. इस संबंध में इसकी सूचना अंचलाधिकारी को दे दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन