राजगीर में तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल आज से

राजगीर (नालंदा) : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आज से तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल प्रारंभ होने जा रहा है. फेस्टिवल के दौरान कुल 8 देशों के 25 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें 18 भारतीय फिल्मों सहित आस्ट्रेलिया, जर्मली, बुलगारिया, डेनमार्क, जर्मनी, पौलेंड, रोमानिया एवं ब्रिटेन की एक-एक फिल्में शामिल होंगी. उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय […]
राजगीर (नालंदा) : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आज से तीन दिवसीय फिल्म फेस्टिवल प्रारंभ होने जा रहा है. फेस्टिवल के दौरान कुल 8 देशों के 25 फिल्मों का प्रदर्शन किया जायेगा, जिसमें 18 भारतीय फिल्मों सहित आस्ट्रेलिया, जर्मली, बुलगारिया, डेनमार्क, जर्मनी, पौलेंड, रोमानिया एवं ब्रिटेन की एक-एक फिल्में शामिल होंगी.
उक्त बातें अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए नालंदा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के. चंद्रमूर्ति ने बतायी. उन्होंने बताया कि इस आयोजन में नालंदा विश्वविद्यालय भी सहयोग कर रहा है. यह फिल्म फेस्टिवल सभी नागरिकों के लिए नि:शुल्क होगा. कोई भी व्यक्ति अपने परिवार व बच्चों के साथ यहां आकर इन फिल्मों को देख, सीख व मनोरंजन कर सकते हैं.
फिल्म डिविजन के ब्रांच हेड सुमय मुखर्जी ने कहा कि प्रत्येक दो साल में एक बार अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आयोजन मुंबई में होता है, जिसमें दुनिया भर के वृत्त चित्र, लघु और एनिमेशन फिल्में दिखाई जाती हैं. इस फेस्टिवल में कुछ खास फिल्मों का चयन कर उसे पुरस्कृत किया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




