बिहार : नालंदा में सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत

Updated at : 02 Sep 2016 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : नालंदा में सड़क दुर्घटना में भाजपा नेता की मौत

नालंदा : बिहार के नालंदा में शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना मेंभाजपा के वरीय नेता और पूर्व जिला महामंत्री केशव प्रसाद की मौत हो गयी. घटना जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय चौक के पास की है. जहां केशव प्रसाद को ट्रक ने टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो […]

विज्ञापन

नालंदा : बिहार के नालंदा में शुक्रवार को हुई एक सड़क दुर्घटना मेंभाजपा के वरीय नेता और पूर्व जिला महामंत्री केशव प्रसाद की मौत हो गयी. घटना जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय चौक के पास की है. जहां केशव प्रसाद को ट्रक ने टक्कर मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई कर दी और ट्रक में भी तोड़फोड़ की. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम कर यातायात को ठप्प कर दिया.

जानकारी के मुताबिक केशव प्रसाद रोजाना की तरह सुबह व्यवसाय के सिलसिले में सोहसराय जा रहे थे इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे गिट्टी भरे एक ट्रक ने उन्हेंटक्कर मार दी. घटना के विरोध में स्थानीयलाेगों ने घंटों सड़क यातायात को ठप कर दिया. बादमें मौके पर पहुंचीपुलिस ने लोगों को शांत कराया. जिसकेबाद परिचालनकाेसामान्य करायाजासका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन