जदयू नेता के घर से बरामद शराब पटना से निर्मित

बिहारशरीफ/हरनौत (नालंदा) : हरनौत प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह लोहरा पंचायत के मुखिया पति सह पूर्व प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत सेन के घर से 168 बोतल देसी शराब बरामद होने और उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक मंगलवार को दिनभर आंदोलित रहा. साजिश के तहत जदयू नेता व मुखियापति को फंसाने का आरोप […]
बिहारशरीफ/हरनौत (नालंदा) : हरनौत प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह लोहरा पंचायत के मुखिया पति सह पूर्व प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत सेन के घर से 168 बोतल देसी शराब बरामद होने और उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक मंगलवार को दिनभर आंदोलित रहा.
साजिश के तहत जदयू नेता व मुखियापति को फंसाने का आरोप लगाते हुए पहले सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय बिहारशरीफ पहुंचे. नाराज ग्रामीणों ने अाबकारी थाने का घेराव करते हुए मुखिया पति सह जदयू नेता की रिहाई की मांग की. ग्रामीण पूरे मामले की गहराई से जांच करने की मांग करते हुए लोहरा पंचायत के ही एक पूर्व मुखिया पर जदयू नेता को फंसाने का अारोप लगाया. उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार ने घेराव कर रहे ग्रामीणों से कहा कि आप लोग यहां घेराव करने क्यों आये हैं.
इसमें उत्पाद विभाग का क्या दोष है. उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि क्या आप लोग समझते हैं कि उत्पाद विभाग ने ही जदयू नेता के घर में शराब रख दी थी. इस पर ग्रामीणों ने नहीं कहा. ग्रामीण लोहरा गांव के ही पूर्व मुखिया पर साजिश रचने का आरोप लगाया. इसके बाद उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जब आप लोग स्वयं इस मामले में उत्पाद विभाग को दोषी नहीं मानते हैं तो यहां आकर घेराव क्यों कर रहे हैं. जिन्हें आप फंसाने का दोषी मानते हैं, वहां जा कर घेराव किजीए. वहां मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा- बुझा कर वापस हरनौत भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




