आवास योजना में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

नगरनौसा : स्थानीय प्रखंड अंतर्गत आदर्श पंचायत भूतहाखाड़ में शनिवार को हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आमसभा में आवास योजना में भारी गड़बड़ी बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा देख आमसभा में शामिल अधिकारी कार्यक्रम को छोड़ कर बीच में ही चले गये. बताया जाता है कि आवास योजना […]
नगरनौसा : स्थानीय प्रखंड अंतर्गत आदर्श पंचायत भूतहाखाड़ में शनिवार को हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आमसभा में आवास योजना में भारी गड़बड़ी बरतने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. हंगामा देख आमसभा में शामिल अधिकारी कार्यक्रम को छोड़ कर बीच में ही चले गये. बताया जाता है कि आवास योजना के सफल संचालन के लिए 24 जुलाई 2015 को ग्रामीण विकास विभाग पटना से कार्य करने का दिशा-निर्देश आया है. सभा शुरू होते ही ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के चयनित लाभुकों को अधिकारियों द्वारा मनमाने ढंग से सूची में नाम जोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




