रोगी कल्याण समिति की बैठक में दो मंजिले इमारत की मांग

Updated at : 27 Aug 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
रोगी कल्याण समिति की बैठक में दो मंजिले इमारत की मांग

थरथरी : शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरथरी के प्रांगण में रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जिला पर्षद सदस्य कपिल प्रसाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मी को हो रही परेशानी को दूर करने का सवाल उठा. जिसमें बैठक में मौजूद सदस्यों ने […]

विज्ञापन
थरथरी : शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थरथरी के प्रांगण में रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में जिला पर्षद सदस्य कपिल प्रसाद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मी को हो रही परेशानी को दूर करने का सवाल उठा.
जिसमें बैठक में मौजूद सदस्यों ने एक कमरे में प्लाई से पारटीशन कर बिजली एवं पंखा लगाने का सवाल उठाया. वहीं सभी सदस्यों ने दो मंजिले भवन बनवाने की भी मांग रखी, जिसे सभी सदस्यों ने पारित किया. प्रभारी द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराये गये जमीन को तत्काल राशि के अभाव में बांस के फट्ठी से घेराबंदी पारित किया गया और उन्होंने सवाल उठाया के नॉर्मल केस में भी रेफर करने का मामला मेरे पास आया है.
बैठक में जिला परिषद् सदस्य कपिल प्रसाद ने मुद्दा उठाया कि क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान ब्लिचिंग पाउडर नहीं छिड़कने की शिकायत मिली है. उस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सवाल उठाया कि सभी एएनएम को क्षेत्रों में रोगों से निजात दिलाने के लिए ब्लिचिंग पाउडर मुहैया कराया गया है न कि घर में रखने के लिए. वैसे सभी एएनएम से स्पष्टीकरण करने की मांग करने का आवाज उठाया गया. बैठक में डॉ. अयोध्या प्रसाद, श्रीकांत सिंह, आनंदी देवी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन