रोल नंबर से चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, देखें सबसे स्मार्ट तरीका

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
BSEB 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. राज्य के छात्रों को अब कक्षा 10वीं के फाइनल रिजल्ट का इंतजार है. सिर्फ रोल नंबर से बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2026) चेक करने का सबसे स्मार्ट तरीका यहां देख सकते हैं.
BSEB 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार 12वीं और 10वीं दोनों का रिजल्ट 31 मार्च से पहले जारी करने का लक्ष्य है. ऐसे में उम्मीद है कि मैट्रिक का रिजल्ट भी जल्द जारी हो जाएगा. बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा एक ऑप्शन ऐसा भी है जहां छात्र रोल नंबर की मदद से अपनी बिहार बोर्ड (BSEB 10th Result 2026) की मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
कहां जारी होगा BSEB 10th Result 2026?
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी होगा. इसके अलावा वेबसाइट- onlinebseb.in, biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
बिहार बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को एडमिट कार्ड पर दिए रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होता है. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक होने की वजह से छात्र स्कोरकार्ड नहीं चेक कर पाते हैं. ऐसे में रिजल्ट चेक करने के कई थर्ड पार्टी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
indiaresults.com पर भी आता है रिजल्ट
थर्ड पार्टी वेबसाइट- indiaresults.com पर भी बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी किया जाता है. इस वेबसाइट पर छात्र अपना रोल नंबर और रोल कोड डालकर मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इस वेबसाइट पर क्रैश होने की चिंता नहीं होती है.
BSEB 10th Result 2026: रोल नंबर से ऐसे करें चेक
- बिहार बोर्ड का रिजल्ट इस वेबसाइट पर चेक करने के लिए सबसे पहले indiaresults.com पर जाना होगा.
- इसपर पहले आपको राज्य सेलेक्ट करना होगा.
- इसके बाद Class 10th (Matric) Exam Result 2026 के लिंक पर जाना होगा.
- अब Roll Number और Roll Code से लॉगिन करें.
- मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा.
बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र इस वेबसाइट पर रिजल्ट से पहले रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं. इसमें रोल नंबर और रोल कोड के अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल और नाम से रजिस्ट्रेशन कर लें. इससे रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ लॉगिन करते ही मार्कशीट खुल जाएगी.
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड 12वीं में कम नंबर से ना हो हताश, ये है विकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










