पाकिस्तानी झंडा फहराने का तीसरा आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 26 Jul 2016 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी झंडा फहराने का तीसरा आरोपित गिरफ्तार

बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के खरादी मोहल्ले के घर में पाकिस्तानी झंडा फहराये जाने के मामले पुलिस ने तीसरे आरोपित नौशाद अनवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार नौशाद को पुलिस ने जेल भेज दिया. बताया जाता है कि इस मामले का मास्टरमाइंड नौशाद अनवर ही था. उसने ही पाकिस्तानी झंडे का डिजाइन […]

विज्ञापन
बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के खरादी मोहल्ले के घर में पाकिस्तानी झंडा फहराये जाने के मामले पुलिस ने तीसरे आरोपित नौशाद अनवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार नौशाद को पुलिस ने जेल भेज दिया. बताया जाता है कि इस मामले का मास्टरमाइंड नौशाद अनवर ही था. उसने ही पाकिस्तानी झंडे का डिजाइन किया था. नौशाद अनवर गृहस्वामी शबाना अनवर को भाई बताया जाता है. पूर्व में झंडे का रंग हरा था,जो फट गया था.
इसपर शबाना अनवर ने अपने भाई नौशाद को झंडे की सिलाई करने के लिए दिया था. एसपी कुमार आशीष ने बताया कि मामले के दो आरोपितों के घर की मालिक शबाना अनवर व शकैब अनवर को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि उस वक्त तीसरा आरोपित नौशाद अनवर पुलिस पकड़ से बाहर था. घटना गुरुवार को शहर के खरादी मोहल्ले में घटी थी. एसपी ने बताया कि झंडे के पीछे चाहे जो भी मंशा रहा हो. लेकिन, इस तरह का काम पूरी तरह गैर कानूनी है. तीनों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन