मेडिकल टीम ने किया आत्मा गांव का दौरा

Updated at : 21 Jul 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल टीम ने किया आत्मा गांव का दौरा

बिहारशरीफ : जिला मेडिकल टीम इस्लामपुर प्रखंड के आत्मा गांव का बुधवार को दौरा किया. टीम ने डायरिया से पीड़ित मरीजों से मिल कर हालचाल लिया. मालूम हो कि पिछले दिनों आत्मा गांव में डायरिया से कई लोग आक्रांत हो गये थे. जानकारी होने पर सिविल सर्जन ने इस्लामपुर पीएचसी प्रभारी को वहां पर जाकर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिला मेडिकल टीम इस्लामपुर प्रखंड के आत्मा गांव का बुधवार को दौरा किया. टीम ने डायरिया से पीड़ित मरीजों से मिल कर हालचाल लिया. मालूम हो कि पिछले दिनों आत्मा गांव में डायरिया से कई लोग आक्रांत हो गये थे. जानकारी होने पर सिविल सर्जन ने इस्लामपुर पीएचसी प्रभारी को वहां पर जाकर पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने को कहा था.

जिला मेडिकल टीम के सदस्य जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ राजेंद्र चौधरी व जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. मनोरंजन कुमार आत्मा गांव पहुंची. टीम के साथ में इस्लामपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,एएनएम भी थी. डॉ कुमार ने बताया कि प्रभारी को मेडिकल टीम बनाने को कहा गया है. जो आत्मा गांव पर नजर रखेगी. साथ ही, वहां के पेयजल के पानी की जांच की जायेगी.
साथ ही, प्रभारी को दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है. ताकि जरूरत मंद लोगों को सहज रूप से इलाज कर जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध करायी जा सके. ग्रामीणों से कहा गया कि स्वच्छ जल पीयें. खाना ताजा ही खायें. घरों व आसपास में जलजमाव नहीं होने दें. परेशानी हो तो तुरंत इसकी सूचना अस्पताल के प्रभारी को दें.
ताकि गठित टीम तुरंत ठोस कार्रवाई कर सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन