प्रशासन द्वारा बाबा मणिराम पर चढाया गया लंगोट

Updated at : 20 Jul 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा बाबा मणिराम पर चढाया गया लंगोट

बिहारशरीफ : रंपरिक लंगोट मेला मंगलवार से शुरू हो गया. बाबा मणिराम के अखाड़े पर लगने वाले की मेले की शुरूआत पारंपरिक तरीके से की गयी. मेले को लेकर सुबह से ही मेला न्यास समिति के सचिव लगे रहे. दोपहर बाद से बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पित करने का तांता लगा रहा. अनुमंडल कार्यालय […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : रंपरिक लंगोट मेला मंगलवार से शुरू हो गया. बाबा मणिराम के अखाड़े पर लगने वाले की मेले की शुरूआत पारंपरिक तरीके से की गयी. मेले को लेकर सुबह से ही मेला न्यास समिति के सचिव लगे रहे. दोपहर बाद से बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पित करने का तांता लगा रहा. अनुमंडल कार्यालय से जिला प्रशासन की ओर से लंगोट जुलूस निकाली गयी.

जिसमें डीएम डॉ त्याग राजन, एसपी कुमार आशीष,एसडीओ सुधीर कुमार व अन्य अधिकारी सर पर पूजा की थाल व लंगोट लेकर बाबा की दर पर पहुंचे. लंगोट चढ़ाने के बाद जिले के विकास व शांति की कामना किये. इसी प्रकार बिहार थाना से लंगोट व पूजा की थाल लेकर पुलिस अधिकारी अखाडे पर पहुंच कर मथा टेके. जिले में शांति विकास की दुआ मांगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन