एक हजार रक्त के नमूनों की जांच

बिहारशरीफ : जिले में हाथी-पांव (फाइलेरिया)बीमारी पर काबू पाने के लिए चलाये गये जांच अभियान के दौरान कुल 24 नये मरीजों की पहचान की गयी है. जिले के 10 प्रखंडों में नये मरीज मिले हैं. जिला फाइलेरिया विभाग की ओर से जिले के दस प्रखंडों में रोगियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया […]
बिहारशरीफ : जिले में हाथी-पांव (फाइलेरिया)बीमारी पर काबू पाने के लिए चलाये गये जांच अभियान के दौरान कुल 24 नये मरीजों की पहचान की गयी है. जिले के 10 प्रखंडों में नये मरीज मिले हैं. जिला फाइलेरिया विभाग की ओर से जिले के दस प्रखंडों में रोगियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया था.
इस दौरान बीमारी का पता लगाने के लिए इन प्रखंडों के एक हजार व्यक्तियों के ब्लड के नमूने जांच के लिए संग्रह किये गये थे. संग्रहित ब्लड नमूने की जांच पटना में स्थित प्रयोगशाला में की गयी. जांच के बाद एक हजार ब्लड के नमूने में 24 लोगों में हाथी-पांव के मरीज मिले हैं. हाथी-पांव(फाइलेरिया) के मरीजों की पहचान करने के लिए गत फरवरी एवं मार्च महीने में रक्त पट संग्रह अभियान चलाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




