छेड़खानी मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 23 May 2016 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी मामले में एक गिरफ्तार

हिलसा : एक सप्ताह पूर्व हुए नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में आरोपित को पीड़िता के परिजन ने रविवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूत्रों के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी जो शहर स्थित विद्यालय की छात्रा थी जो एक सप्ताह पूर्व विद्यालय से पढ़कर अपने घर जैतीपुर जा […]

विज्ञापन

हिलसा : एक सप्ताह पूर्व हुए नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी मामले में आरोपित को पीड़िता के परिजन ने रविवार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. सूत्रों के अनुसार हिलसा थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी जो शहर स्थित विद्यालय की छात्रा थी जो एक सप्ताह पूर्व विद्यालय से पढ़कर अपने घर जैतीपुर जा रही थी कि गांव के सटे पुल के पास दो युवक बैठे थे. जैसे ही छात्रा पहुंची कि दोनों युवक ने छात्रा को पकड़कर छेड़खानी करने लगा. शोर मचाते हुए छात्रा भाग कर घर पहुंची और आपबीती अपने परिजन को सुनाया, जिसके बाद पीड़ित छात्रा के पिता ने हिलसा थाना में दो को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.

मामला दर्ज होने के बाद आरोपित फरार होकर घूम रहा था. जहां रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पीड़ित छात्रा के परिजन ने शहर के कोर्ट परिसर के पीछे एक मकान से पकड़कर थाना लाया और पीड़ित के द्वारा पहचान किये जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. पकड़े गये आरोपी मूलत: थाना क्षेत्र के चमर बिगहा गांव निवासी एक अधिवक्ता के पुत्र शाहिल रंजन उर्फ रवि कुमार था. दूसरा आरोपी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी करने में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन