पावापुरी से गायब महिला भागलपुर से बरामद

Updated at : 21 May 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
पावापुरी से गायब महिला भागलपुर से बरामद

गिरियक : थाना क्षेत्र के पावापुरी मोड़ से पिछले 03 मई को अचानक गायब हुई महिला को गिरियक एवं कतरीसराय की पुलिस ने 19 मई को मो. जावेद के गांव भागलपुर के बरहपुरा गांव से बरामद कर गिरियक थाना लायी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पावापुरी से उक्त महिला का गायब होने के […]

विज्ञापन

गिरियक : थाना क्षेत्र के पावापुरी मोड़ से पिछले 03 मई को अचानक गायब हुई महिला को गिरियक एवं कतरीसराय की पुलिस ने 19 मई को मो. जावेद के गांव भागलपुर के बरहपुरा गांव से बरामद कर गिरियक थाना लायी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पावापुरी से उक्त महिला का गायब होने के बाद पावापुरी सहायक थाना में महिला के पति पंकज कुमार ने एक मामला दायर किया था. इस पर काफी हो हल्ला होता रहा,

यहां तक कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी पावापुरी आकर पीड़ित परिवार के परिजनों से मिले थे. इस मामले में एक एएसआइ अशोक कुमार सिंह भी निलंबित किये जा चुके हैं. मामला जब उच्च स्तरीय हुआ तब जिला के आलाधिकारी के निर्देश पर गायब हुई बिंदु देवी की खोजबीन शरू हुई, तब जिला के आलाधिकारी के निर्देश पर कायब हुई बिंदु देवी की खोजबीन शुरू हुई. इस खोजबीन को गिरियक थानाध्यक्ष महेश कुमार व कतरीसराय थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने अहम रोल निभाते हुए 17 दिन से गायब महिला को भागलपुर के बरहपुरा गांव से बरामद कर लिया.

बरामद महिला को 164 के तहत बिहारशरीफ न्यायालय भेजा गया है. इस संबंध में गिरियक थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि महिला गायब होने पर मोबाइल से हुई बात के आधार पर मोबाइल के लोकेशन लिया गया और मो. जावेद के साथ पावापुरी की महिला की बरामदगी की गयी. 17 दिनों के बाद न्यायालय में दर्ज बयान से खुलासा होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन