बनारपुर में डीएम आज लगायेंगे रात्रि चौपाल

चौसा : जिला पदाधिकारी रमण कुमार शराबबंदी को लेकर आज शुक्रवार को बनारपुर पंचायत में रात्रि चौपाल लगायेंगे. इसकी तैयारी प्रखंड व अंचल कार्यालय के अलावा विभिन्न विभागों के द्वारा जोरों से की जा रही है. बनारपुर में साहब के कार्यक्रम की सूचना का असर गुरुवार को विभिन्न महकमों में दिखायी दिया. अधिकारी व कर्मी […]
चौसा : जिला पदाधिकारी रमण कुमार शराबबंदी को लेकर आज शुक्रवार को बनारपुर पंचायत में रात्रि चौपाल लगायेंगे. इसकी तैयारी प्रखंड व अंचल कार्यालय के अलावा विभिन्न विभागों के द्वारा जोरों से की जा रही है. बनारपुर में साहब के कार्यक्रम की सूचना का असर गुरुवार को विभिन्न महकमों में दिखायी दिया.
अधिकारी व कर्मी फाइलों के निष्पादन में व्यस्त दिखे. बीडीओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि आज शाम छह बजे बनारपुर गांव में निषाद भवन परिसर में बनारपुर गांव के ग्रामीणों के साथ शराबबंदी को लेकर डीएम रमण कुमार चौपाल लगा कर नशामुक्ति अभियान पर चर्चा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




