चंडी में 65 फीसदी पड़े वोट, कड़ी सुरक्षा
Updated at : 19 May 2016 12:05 AM (IST)
विज्ञापन

तेज धूप के बावजूद मतदाताओं का उत्साह था चरम पर, कतारबद्ध होकर मत डाला शराबबंदी से खुश महिला मतदाताओं की भीड़ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर थी चंडी :सातवें चरण में चंडी प्रखंड में बुधवार को आंशिक घटना को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड के 15 पंचायतों में विभिन्न पदों के […]
विज्ञापन
तेज धूप के बावजूद मतदाताओं का उत्साह था चरम पर, कतारबद्ध होकर मत डाला
शराबबंदी से खुश महिला मतदाताओं की भीड़ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर थी
चंडी :सातवें चरण में चंडी प्रखंड में बुधवार को आंशिक घटना को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड के 15 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए हुए पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रहे मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद् वार्ड और पंच पद के प्रत्याशियों की किस्मत वैलेट बॉक्स में बंद हो गयी है.
पंचायत के इस महापर्व में लू के थपेड़ों के बीच मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आसमान से आग बरसती रही और मतदाता वोट के लिए कड़ी धूप की परवाह किये बिना अपनी बारी का इंतजार करते रहे. बुधवार को प्रखंड के सभी 15 पंचायतों के 220 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ.
कई मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गयी थी. इस पंचायत चुनाव में दृश्य बदला हुआ दिखा. चुनाव में महिलाएं जहां मतदान के लिए दोपहर बाद निकलती थी. इस बार राज्य में शायद शराब बंदी से खुश महिला मतदाताओं की भीड़ सुबह से ही मतदान केंद्रों पर दिखायी दे रही थी. सुबह सात बजे मतदान केंद्र संख्या 190 उत्तरी मध्य विद्यालय में महिलाओं की लंबी लाइन लगी दिखी. प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 20 पर आपसी विवाद में दो गुटों के बीच रोड़ेबाजी के कारण देवनंदन यादव और राजदेव यादव जख्मी हो गये. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया.
वहीं महम्मदपुर के बूथ संख्या 110 पर दो गुटों में विवाद के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रक्रिया बाधित हुई. विरनामा के बूथ संख्या 168, 169 और 170 पर कुछ देर के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ. सालेपुर के बूथ संख्या 198 एवं 199 पर अनावश्यक भीड़ को पुलिस ने खदेड़ा. नालंदा डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष मतदान शुरू होने के बाद से ही कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और ुसरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
प्रखंड के कई मतदान केंद्रों पर धीमा मतदान होने की शिकायत मिली, जिससे मतदाताओं में रोष देखा गया. चंडी के भगवानपुर पंचायत के लालगंज के लोक निर्माण विभाग के बूथ संख्या 64 को आदर्श महिला मतदान केंद्र बनाया गया था. पुलिस ने विभिन्न मतदान केंद्रों से दस लोगों को हिरासत में लिया. वहीं एक प्रत्याशी का वाहन जब्त कर लिया गया. जिला प्रशासन की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था से मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो जाने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली.
जीत पर प्रत्याशी का हुआ स्वागत:शेखपुरा. जिले के मौसम के तापमान का पारा 41 डिग्री सेल्सियस पार कर जाने के बाद भी पंचायत चुनाव के परिणाम जानने वालों के उत्साह को कम नहीं कर पा रहा हे. मतगणना केंद्र के बाहर उम्मीदवारों के समर्थक बड़ी संख्या में अपने चहेते के जीत की घोषणा सुनने को बेताब दिख रहे हैं. मतगणना कार्य शुरू होते ही गरमी का तेवर कल से ही बढ़ा हुआ है. बुधवार को दोपहर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. घर के बाहर क्या घर के अंदर भी लोग गरमी से बेहाल है. चिलचिलाती धूप में लोग पसीने से तर हो रहे हैं. वैसे गरमी के बढ़ने से लोग घरों में कैद रहना ही बेहतर समझ रहे हैं. घरों के बाहर लोगों की कम भीड़-भाड़ देखी जा रही है. सड़क,चौक-चौराहे और बाजारों में वीरानी देखी जा रही है.
फूल और मिठाइयों की बिक्री बढ़ी :
मतगणना कार्य ज्यों-ज्यों जोर पकड़ता जा है, त्यों-त्यों बजाारों में फूल-माला और मिठाई की दुकानों पर भीड़ बढ़ती जा रही है. हालांकि रोक के बावजूद जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने मिठाई खरीद कर जीत का जश्न मनाया और अपने प्रत्याशी का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया. प्रत्याशी को फूल-मालाओं से लादने में समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
इस मतगणना कार्य में सबसे लंबा इंतजार जिला परिषद् सीट के परिणाम जानने के लिए करना पड़ रहा है. इस पद के उम्मीदवार के समर्थन में मंगलवार से ही बढ़त-घटत जोड़ने और अनुमान लगाने में व्यस्त है. प्रत्येक प्रखंड में एक-एक जिला परिषद् के सीट है और मतगणना के सबसे अंत में इस पद की घोषणा की जानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




