मताधिकार के प्रयोग में महिलाएं रहीं आगे

Updated at : 19 May 2016 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
मताधिकार के प्रयोग में महिलाएं रहीं आगे

नगरनौसा में हुआ 65 प्रतिशत मतदान नगरनौसा : सातवें चरण का चुनाव जिले के नगरनौसा प्रखंड के 219 बूथों पर कराया गया. मतदान के दौरान सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर लगी रही. पंचायत सरकार बनाने को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया. चुनाव में पुरुष से ज्यादा महिलाओं […]

विज्ञापन

नगरनौसा में हुआ 65 प्रतिशत मतदान

नगरनौसा : सातवें चरण का चुनाव जिले के नगरनौसा प्रखंड के 219 बूथों पर कराया गया. मतदान के दौरान सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ बूथों पर लगी रही. पंचायत सरकार बनाने को लेकर युवाओं से लेकर बुजुर्गों में काफी उत्साह देखा गया. चुनाव में पुरुष से ज्यादा महिलाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया.
नगरनौसा प्रखंड में 65 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें महिलाओं का प्रतिशत 68 प्रतिशत रहा, जबकि पुरुष ने 65 प्रतिशत मतदान किया. प्रखंड के अरियावां पंचायत से अवैध रूप से संचालित दो वाहनों को भी प्रशासन द्वारा जब्त किया गया. उक्त वाहन को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने जब्त किया. इसी प्रकार नगरनौसा में चुनाव को प्रभावित करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन