50 हजार फर्जी लोग ले रहे पेंशन का लाभ

Updated at : 18 May 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
50 हजार फर्जी लोग ले रहे पेंशन का लाभ

खुलासा . डाटाबेस से खुल रहा राज सामाजिक सुरक्षा की पेंशन योजना में भारी गड़बड़ी होने का खुलासा हो रहा है. डाटाबेस से तैयार करने के दौरान यह राज खुल रहा है कि करीब 50 हजार लोग फर्जी तरीके से पेंशन का लाभ ले रहे हैं. वैसे लोग दस्तावेज देने में आनाकानी कर रहे हैं. […]

विज्ञापन

खुलासा . डाटाबेस से खुल रहा राज

सामाजिक सुरक्षा की पेंशन योजना में भारी गड़बड़ी होने का खुलासा हो रहा है. डाटाबेस से तैयार करने के दौरान यह राज खुल रहा है कि करीब 50 हजार लोग फर्जी तरीके से पेंशन का लाभ ले रहे हैं. वैसे लोग दस्तावेज देने में आनाकानी कर रहे हैं. जिले में दो लाख, 32 हजार पेंशनधारियों की संख्या है. सभी से कागजात मांग की गयी थी. इसमें से दो लाख, 21 हजार ही कागजात जमा कराये गये हैं. अब तक 50 हजार लोगों ने आधार नंबर व खाता नंंबर जमा कराया है.
वैसे लोगों को विभाग फर्जी मान रहा है.
बिहारशरीफ : सामाजिक सुरक्षा की पेंशन योजना में भारी गड़बड़ी होने का खुलासा हो रहा है. डाटाबेस तैयार करने के दौरान यह खुलासा हो रहा है कि करीब 50 हजार लोग फर्जी तरीके से पेंशन का लाभ ले रहे हैं. वैसे लोग जो गलत तरीके से पेंशन ले रहे हैं दस्तावेज देने में आनाकानी कर रहे हैं. जिले में दो लाख, 32 हजार पेंशनधारियों की संख्या है. सभी से कागजात मांग की गयी थी. इसमें से दो लाख, 21 हजार ही कागजात जमा कराये गये हैं. अब जबकि आधार नंबर और खाता नंबर से लाभुकों का डाटा तैयार हो रहा है. अब तक 50 हजार लोगों ने आधार नंबर व खाता नंंबर जमा कराया है. वैसे लोगों को विभाग फर्जी मान रहा है. विभाग के अनुसार अब तक जिले के 87 हजार लाभुकों का डाटा तैयार हो गया है.
क्या है सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना : सामाजिक सुरक्षा के तहत मजबूर लोगों को पेंशन दी जाती है, ताकि जीवन यापन कर सके. पिछले चार माह से पेंशन के रुपये लाभुकों को नहीं मिले हैं. पेंशनधारियों को हाइटेक सिस्टम से जोड़ने का काम किया जा रहा है.
आधार कार्ड नहीं देने पर पेंशन पर लग सकता है ग्रहण: सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने वाले लाभुकों को विभाग द्वारा सूचना दी गयी है कि नियमों का पालन करते हुए आधार कार्ड, बैंक खाता संबंधित पंचायत के सचिव के पास जमा कराये. ऐसा नहीं करने की स्थिति में पेंशन के रुपये मिलने पर ग्रहण लग सकता है.
वैसे लाभुक जो नि:शक्त हैं और अभी तक उनका खाता नहीं खुला है वे माता-पिता का खाता खुलवा कर छायाप्रति जमा करें. साथ ही उम्र का प्रमाणपत्र भी देने को कहा गया है. सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा की सहायक निदेशक गायत्री कुमारी बताया कि मोबाइल नंबर से लेकर आधार कार्ड, बैंक खाता, उम्र प्रमाणपत्र नहीं देने पर पेंशन स्थगित कर दी जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन