बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग पर आज वाहनों का आवगमन तीन घंटे तक रहेगा बाधित

Updated at : 08 Apr 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग पर आज वाहनों का आवगमन तीन घंटे तक रहेगा बाधित

बिहारशरीफ : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 के खरूआरा के पास हाइ लेबल आरसीसी ब्रिज (धोवा नदी) के पास अवस्थित क्षतिग्रस्त पुल पर आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार को इस मार्ग पर यातायात परिचालन तीन घंटे के लिए बंद रहेगा. सुबह दस बजे से दिन के एक बजे तक बख्तियारपुर व पटना जानेवाले सभी […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 के खरूआरा के पास हाइ लेबल आरसीसी ब्रिज (धोवा नदी) के पास अवस्थित क्षतिग्रस्त पुल पर आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण शुक्रवार को इस मार्ग पर यातायात परिचालन तीन घंटे के लिए बंद रहेगा. सुबह दस बजे से दिन के एक बजे तक बख्तियारपुर व पटना जानेवाले सभी भारी वाहनों का परिचालन बिहारशरीफ के 17 नंबर गेट से नूरसराय होते दनियांवा की ओर से होगा. पटना से भी आनेवाले सभी वाहन दनियांवा होकर बिहारशरीफ पहुंचेंगे.

डीटीओ शैलेंद्र नाथ ने बताया कि आवश्यक सूचना दे दी गयी है. तीन घंटे तक इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन नियमों के अनुसार किये जायेंगे. एनएच 31 के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए तीन घंटे के लिए रूट चार्ट बनाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन