कर्मियों ने निकाला विरोध मार्च
Updated at : 04 Apr 2016 2:27 AM (IST)
विज्ञापन

प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के विरोध में उठायी आवाज बिहारशरीफ : प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त किये जाने के विरोध में रविवार को अनुसूचित जाति/जन जाति कर्मचारी संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने शहर में विरोध मार्च निकाला. स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से विरोध मार्च निकाला गया. अस्पताल चौराहे पर संघ के […]
विज्ञापन
प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने के विरोध में उठायी आवाज
बिहारशरीफ : प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त किये जाने के विरोध में रविवार को अनुसूचित जाति/जन जाति कर्मचारी संघ की जिला इकाई के सदस्यों ने शहर में विरोध मार्च निकाला.
स्थानीय श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से विरोध मार्च निकाला गया. अस्पताल चौराहे पर संघ के लोगों ने प्रोन्न्ति रद्द से संबंधित निकाली गयी सामान्य प्रशासन विभाग की प्रतियां जलाकर विरोध जताया. इस मौके पर संघ के महासचिव हरेंद्र चौधरी ने कहा कि सूबे की सरकार ने अनुसूचित जाति/जन जाति के कर्मचारियों के साथ धोखेबाजी की है. सरकार दोहरी मापदंड अपना रही है. संघ के अध्यक्ष रामबाबू ने कहा कि सरकार दोरंगी नीति अपना रही है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष डॉ मनोज,राजबल्लभ पासवान,भोला पासवान,अरविंद रजक,रमेश पासवान,प्रभु रविदास,शिवबालक पासवान,नरेश दीक्षित,उपेन्द्र कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




