दूसरे चरण का नामांकन समाप्त

Updated at : 12 Mar 2016 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे चरण का नामांकन समाप्त

बिहारशरीफ : पहले चरण में होनेवाले चुनाव के नामांकनपत्रों की जांच शनिवार को की जायेगी. पहले चरण के लिए बिहारशरीफ व गिरियक प्रखंड में नामांकन कराये गये थे. इन प्रखंडों में नामांकनपत्रों की जांच के लिए प्रत्याशियों की भीड़ जमा होने की संभावना है. नामांकनपत्रों की जांच के दौरान कितने लोगों का नामांकन अवैध होगा, […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : पहले चरण में होनेवाले चुनाव के नामांकनपत्रों की जांच शनिवार को की जायेगी. पहले चरण के लिए बिहारशरीफ व गिरियक प्रखंड में नामांकन कराये गये थे. इन प्रखंडों में नामांकनपत्रों की जांच के लिए प्रत्याशियों की भीड़ जमा होने की संभावना है. नामांकनपत्रों की जांच के दौरान कितने लोगों का नामांकन अवैध होगा, यह सोच उनकी धड़कनें तेज हो गयी है. इधर, पंचायत चुनाव को लेकर जिले में व्यापक पैमाने पर नामांकन हो रहा है.

शुक्रवार को अस्थावां व सरमेरा में नामांकन कार्य समाप्त हो गया. दूसरे चरण के अंतिम दिन अस्थावां व सरमेरा में नामांकन के लिए होड़ रही. नूरसराय में 150, थरथरी में 98, अस्थावां में 329, सरमेरा में 389 लोगों ने नामांकन का परचा भरा. बिंद व रहुई में पहले दिन नामांकन की रफ्तार धीमी रही. राजगीर व इस्लामपुर में शनिवार से नामांकन का परचा भरा जायेगा.

पंचायत चुनाव. बिहारशरीफ व गिरियक के नामांकनपत्रों की जांच आज
पहले चरण के प्रत्याशियों की धड़कने हुई तेज
कुल 849 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन का परचा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन