चिकेन पॉक्स से बचाव के गुर सीखेंगी
Updated at : 08 Mar 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

पीएचसी वार प्रशिक्षित होंगी आशा बिहारशरीफ. चिकेन पॉक्स के लक्षण की पहचान के गुर सीखेंगी जिले की आशा फैसिलिटेटर साथ ही बचाव के लिए टिप्स से भी अवगत होंगी. इसके अलावा शहरी आशा भी प्रशिक्षित की जायेंगी,ताकि क्षेत्र भ्रमण कर संदिग्ध चिकेन पॉक्स के मरीजों की पहचान आसानी से कर सकें. संक्रामक बीमारियों की पहचान […]
विज्ञापन
पीएचसी वार प्रशिक्षित होंगी आशा
बिहारशरीफ. चिकेन पॉक्स के लक्षण की पहचान के गुर सीखेंगी जिले की आशा फैसिलिटेटर साथ ही बचाव के लिए टिप्स से भी अवगत होंगी. इसके अलावा शहरी आशा भी प्रशिक्षित की जायेंगी,ताकि क्षेत्र भ्रमण कर संदिग्ध चिकेन पॉक्स के मरीजों की पहचान आसानी से कर सकें.
संक्रामक बीमारियों की पहचान के लिए आइडीएसपी कार्यक्रम के तहत जिले की आशा फैसलिटेटर व आशा को प्रशिक्षण करने का कार्यक्रम 08 मार्च से शुरू हो जायेगा. प्रशिक्षण में आशा फैसिलिटेटर को रोग की निगरानी से लेकर बीमारी के लक्षण,उपचार व बचाव के गुर बताये जायेंगे. प्रशिक्षित आशा अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान करेगी. जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में पीएचसीवार आशा फैसिलिटेटर एवं शहरी आशा को प्रशिक्षित किया जायेगा. जिला एपिडर्मोलॉजिस्ट डॉ. मनोरंजन कुमार आशा फैसिलिटेटर को गुर बतायेंगे.
पीएचसी वार मिलेगी ट्रेनिंग :
तिथि पीएचसी
08 मार्च अस्थावां, गिरियक, राजगीर, हरनौत, थरथरी
10 मार्च सरमेरा, नूरसराय, रहुई, हिलसा, बिंद
11 मार्च करायपरशुराय, एकंगरसराय, इस्लामपुर, सदर प्रखंड बिहारशरीफ
12 मार्च नगरनौसा, परबलपुर, सिलाव, बेन, कतीरसराय, चंडी एवं शहरी आशा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




