एक हजार नि:शक्तों के बनाये गये प्रमाणपत्र

Updated at : 02 Mar 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
एक हजार नि:शक्तों के बनाये गये प्रमाणपत्र

हर प्रखंड में कैंप लगा कर बनेंगे प्रमाणपत्र बिहारशरीफ : दो दिवसीय नि:शक्तता जांच शिविर का समापन मंगलवार को हो गया. दो दिन में एक हजार नि:शक्त लोगों की जांच कर प्रमाणपत्र बनाये गये. डीएम डॉ त्याग राजन ने कहा कि जिले के सभी नि:शक्तों को पेंशन दिये जाने का लक्ष्य है. इस साल को […]

विज्ञापन

हर प्रखंड में कैंप लगा कर बनेंगे प्रमाणपत्र

बिहारशरीफ : दो दिवसीय नि:शक्तता जांच शिविर का समापन मंगलवार को हो गया. दो दिन में एक हजार नि:शक्त लोगों की जांच कर प्रमाणपत्र बनाये गये. डीएम डॉ त्याग राजन ने कहा कि जिले के सभी नि:शक्तों को पेंशन दिये जाने का लक्ष्य है. इस साल को नि:शक्त पेंशन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. इसी उद्देश्य के तहत जिले के वैसे नि:शक्त जिसका प्रमाणपत्र नहीं अब तक बना है, उसके प्रमाणपत्र बनाये जा रहे हैं.
सभी प्रखंडों में कैंप लगा कर प्रमाणपत्र बनाये जायेंगे. प्रमाणपत्र के बिना पेंशन मिलना मुश्किल है. जिन लोगों का अब तक प्रमाणपत्र नहीं बना वे लोग कैंप में आकर प्रमाणपत्र बना सकते हैं. एडीएस की सहायक निदेशक गायत्री कुमारी ने बताया कि दो दिनों में एक हजार से अधिक लोगों का प्रमाणपत्र बनाये गये हैं. सबसे अघिक मानसिक रूप से नि:शक्त लोगों के प्रमाणपत्र बनाये गये हैं. इस मौके पर विभाग के कर्मी शशि कुमार शर्मा आदि मौजूद थे. शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा जांच कर प्रमाणपत्र बनाये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन