नाबालिग दुष्कर्म मामला : हिलसा से सुलेखा देवी गिरफ्तार

Updated at : 25 Feb 2016 9:28 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग दुष्कर्म मामला : हिलसा से सुलेखा देवी गिरफ्तार

नालंदा / पटना : नालंदा चर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले की आरोपी और विधायक तक नाबालिग को पहुंचाने वाली सुलेखा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सुलेखा देवी को आज सुबह नालंदा के हिलसा के खड्डी गांव से अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने सुलेखा के साथ-साथ उसकी बेटी […]

विज्ञापन

नालंदा / पटना : नालंदा चर्चित नाबालिग दुष्कर्म मामले की आरोपी और विधायक तक नाबालिग को पहुंचाने वाली सुलेखा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सुलेखा देवी को आज सुबह नालंदा के हिलसा के खड्डी गांव से अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने सुलेखा के साथ-साथ उसकी बेटी और मां तुलसी देवी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मीडिया को बताया है कि उसकी बेटियों और मां को इसलिये गिरफ्तार किया गया है कि वे लोग भी सुलेखा के लिये काम करते थे.

सुलेखा देवी पूरी तरह सेसुनियोजित ढंग से सेक्स रैकेट चलाती है और उसमें उससे जुड़े लोगों की भूमिका है. सुलेखा देवी नाबालिग लड़कियों को लालच और अच्छी लाइफ का वादा करके फंसाती है और रसूखदारों से अच्छी कीमत वसूलकर उन लड़कियों को फ्लेशट्रेड के धंधे में डालती है. पुलिस की माने तो सुलेखा देवी ने इस धंधे को पूरी तरह पेशेवर तरीके से अपना रखा है. इतना ही नहीं यह भी खुलासा हुआ है कि सुलेखा देवी का यह धंधा खानदानी है और पहले सुलेखा की मां इस रैकेट को संभालती थी. मां से सारी ट्रेनिंग लेने के बाद सुलेखा इस धंधे में बकायदा आई और कम समय में उसने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की.

सुलेखा की तीन पुश्तें इस धंधे में शामिल हैं वहीं दूसरी ओर सुलेखा से पूछताछ कर पुलिस अब विधायक राजबल्लभ की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करना चाहती है. गौरतलब हो कि 6 फरवरी को सुलेखा देवी ने नवादा के विधायक राजबल्लभ यादव के साथ एक नाबालिग छात्रा को भेजा था. इसके एवज में सुलेखा ने विधायक से तीस हजार रुपये भी लिये थे. विधायक ने नाबालिग के साथ रातभर पोर्न फिल्म दिखाकर दुष्कर्म करता रहा और विरोध करने पर अंगरक्षक से भी दुष्कर्म करवाने की धमकी देता रहा. इस मामले में विधायक अभी फरार हैं जबकि सुलेखा देवी अंडरग्राउंड हो गई थी. सुलेखा देवी पर दर्जनों भोली-भाली नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर बेचने का आरोप है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन