ePaper

थाईलैंड की राजकुमारी ने राजगीर के वेणु वन में विश्व माघ पूजा में लिया हिस्सा

Updated at : 22 Feb 2016 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
थाईलैंड की राजकुमारी ने राजगीर के वेणु वन में विश्व माघ पूजा में लिया हिस्सा

राजगीर: भगवान बुद्ध के प्रिय स्थल वेणुवन में सोमवार को सातवें विश्व माघ पूजा में थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु आर्यवंग्सो के सान्निध्य में मनाया गया. इस पावन अवसर पर थाईलैंड की राजकुमारी ब्रजकृति आभा ने वेणुवन में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा कि वेणुवन भगवान बुद्ध का प्रिय स्थल […]

विज्ञापन

राजगीर: भगवान बुद्ध के प्रिय स्थल वेणुवन में सोमवार को सातवें विश्व माघ पूजा में थाईलैंड के बौद्ध भिक्षु आर्यवंग्सो के सान्निध्य में मनाया गया. इस पावन अवसर पर थाईलैंड की राजकुमारी ब्रजकृति आभा ने वेणुवन में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के पास पूजा-अर्चना की.

उन्होंने कहा कि वेणुवन भगवान बुद्ध का प्रिय स्थल रहा है. राजा बिम्बिसार ने भगवान बुद्ध को यह बागीचा दान में दिया था. वेणुवन को बांस का जंगल भी कहा जाता है. यह धम्म व विनय स्थल है. वहीं, ग्रामीण विकास सह संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में अतिथियों को देवता के समान पूजने की परंपरा रही है. सूबे की सरकार बौद्ध सर्किटों का विकास कर रही है. उन्होंने कहा कि इसी वेणुवन में भगवान बुद्ध ने पांच बार वर्षावास किया था. यह उनका सबसे प्रिय स्थल रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन