प्रतिष्ठित संस्थान में राष्ट्रविरोधी नारे दुखद

Updated at : 19 Feb 2016 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिष्ठित संस्थान में राष्ट्रविरोधी नारे दुखद

विरोध में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला आक्रोश मार्च बिहारशरीफ : जेएनयू में हुई घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा सह आक्रोश मार्च निकाला. यह मार्च भैंसासुर चौक,अस्पताल चौक,भराव पर चौराहा,पुल पर होते हुए नालंदा कॉलेज जाकर समाप्त हो गया. इस अवसर पर अभाविप […]

विज्ञापन

विरोध में अभाविप के कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाला आक्रोश मार्च

बिहारशरीफ : जेएनयू में हुई घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तिरंगा यात्रा सह आक्रोश मार्च निकाला. यह मार्च भैंसासुर चौक,अस्पताल चौक,भराव पर चौराहा,पुल पर होते हुए नालंदा कॉलेज जाकर समाप्त हो गया. इस अवसर पर अभाविप के नगर मंत्री रोहित कुमार माथुर ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में छात्रों द्वारा देश विरोधी नारे लगाना बहुत ही चिंताजनक एवं दुखद घटना है.
इस पर कई दलों द्वारा जम कर राजनीति की जा रही है, जिसके कारण इस तरह की घटना देश के अन्य हिस्सों में फैल रही है. अभाविप के जिला संयोजक सज्जन कुमार ने कहा कि जेएनयू में हुई घटना के खिलाफ सरकार कठोर कार्रवाई करें. ऐसा नहीं होने पर इस तरह की घटना देश के अन्य हिस्सों में भी दोहरायी जा सकती है.
इस घटना के विरोध में हर देशभक्त भारतीय को सड़क पर उतर कर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना चाहिए, जिससे कि देश के खिलाफ सोचने वाले लोगों में कड़ा संदेश जाय. इस आक्रोश यात्रा में विभाग संयोजक सोनू कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य माधव लाल कश्यप, अभिमन्यु कुमार, नगर सह मंत्री गोपाल कुमार, कुषाण कुमार, सतीश कुमार, प्रभात कुमार, किशोर, गोलू कुमार, अरविंद पटेल आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन