दुष्कर्म मामला. राष्ट्रीय महिला आयोग की दो सदस्यीय टीम पहुंची नालंदा
Updated at : 18 Feb 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

विधायक की होगी गिरफ्तारी पीड़िता से मुलाकात कर ली जानकारी पुलिस को दिया सख्त निर्देश कहा, किसी भी कीमत पर सरेंडर न हो बिहारशरीफ : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में घिरे नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कड़ा स्टेप उठाते हुए […]
विज्ञापन
विधायक की होगी गिरफ्तारी
पीड़िता से मुलाकात कर ली जानकारी
पुलिस को दिया सख्त निर्देश
कहा, किसी भी कीमत पर सरेंडर न हो
बिहारशरीफ : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में घिरे नवादा के राजद विधायक राजबल्लभ यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कड़ा स्टेप उठाते हुए आरोपित विधायक की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश नालंदा पुलिस को दिया है.आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कीमत पर आरोपित विधायक का आत्मसर्मपण न हो.अगर ऐसा होता है तो आयोग इसे नालंदा पुलिस की खामियों में शामिल करेगी.
बुधवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की दो सदस्यीय टीम नालंदा पहुंच कर पीड़िता से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली.समाहरणालय परिसर में पत्रकारों से औपचारिक भेंट वार्ता के दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने कहा कि पीड़िता से मिलने के दौरान यह पता चला है कि पीड़िता सहित उनके परिजन किसी अनहोनी की आशंका से दहशत में हैं.आयोग ने इस बाबत पीडि़ता सहित उनके परिजनों की सुरक्षा पहले से और सख्त करने संबंधित निर्देश नालंदा पुलिस को दिया है.
मामले की जांच करने आयीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या रेखा शर्मा व सुषमा साहु ने संयुक्त रूप से कहा कि दुष्कर्म के आरोप में घिरे नवादा के विधायक की गिरफ्तारी जल्द कर ली जायेगी.आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर नालंदा पुलिस के सभी प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस संबंध में उनकी विशेष बातचीत नालंदा के पुलिस अधीक्षक से हुई है.
एक प्रश्न का जवाब देते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम ने कहा कि आरोपित के संबंध में आये आत्मसर्मपण की बात उनके संज्ञान में भी आयी है,लेकिन नालंदा पुलिस की मुस्तैदी आरोपित के कोर्ट में आत्मसर्मपण के विचारों पर अवश्य पानी फेर देगा.इससे पूर्व आयोग की महिला सदस्या नालंदा के जिलाधिकारी डा.त्याग राजन व नालंदा के पुलिस अधीक्षक विवेकानंद से घटना के बाद अनुसंधान की प्रगति सहित घटना से संबंधित कई दूसरी जानकारी ली.
टीम द्वारा इस घटना से संबंधित एक रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय महिला आयोग को निकट भविष्य में सौंपी जायेगी.महिला आयोग की टीम ने पूरे बिहार पुलिस के कामकाज की सराहना की.टीम में शामिल दो सदस्यीय टीम ने कहा कि बिहार पुलिस सभी तरह की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष मुस्तैद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




