राजद विधायक के आत्मसमर्पण की खबर पर चौकस रही पुलिस

Updated at : 18 Feb 2016 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
राजद विधायक के आत्मसमर्पण की खबर पर चौकस रही पुलिस

बिहारशरीफ : दुष्कर्म के आरोपों में घीरे राजद विधायक राजबल्लभ यादव के स्थानीय व्यवहार न्यायालय में आत्मसर्मपण की खबर के बाद बुधवार को पूरे दिन पुलिस चौकस रही. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर शहर की सुरक्षा भी पहले से और सख्त कर दी गयी थी.शहर के हरेक प्रमुख चौक पर गश्ती पाटी को लगाया […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : दुष्कर्म के आरोपों में घीरे राजद विधायक राजबल्लभ यादव के स्थानीय व्यवहार न्यायालय में आत्मसर्मपण की खबर के बाद बुधवार को पूरे दिन पुलिस चौकस रही. वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर शहर की सुरक्षा भी पहले से और सख्त कर दी गयी थी.शहर के हरेक प्रमुख चौक पर गश्ती पाटी को लगाया गया था.

शहर के अंबेर मोड़ से लेकर कोर्ट के आसपास भारी मात्रा में पुलिस बल जुटे थे.यह सिलसिला सुबह आठ बजे से शुरू होकर संध्या तक बना रहा.पुलिस सूत्रों की माने तो नालंदा पुलिस की योजना थी कि अगर विधायक आत्मसर्मपण के लिए आते हैं तो उन्हें कोर्ट के बाहर ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा,हालांकि आत्मसर्मपण की खबर बाद में झूठी निकली.

कोर्ट क्षेत्र में अचानक भारी सुरक्षा व्यवस्था को देख कर कई लोग अचंभित थे.लोगों में विशेष सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी के लेकर जिज्ञासा बनी रही.पुलिस द्वारा बुधवार को शहर के कई स्थानों पर वाहन चेकिंग भी कराया गया.बुधवार को यातायात सामान्य रहे इसकी भी विशेष व्यवस्था की गयी थी.शहर के लहेरी,सोहसराय व नगर थाना पुलिस पूरे दिन सड़क पर दिखी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन