जिले में 19 को खुलेगा नौकरियों का पिटारा

Updated at : 17 Feb 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
जिले में 19 को खुलेगा नौकरियों का पिटारा

नियोजन मेले में 15-20 कंपनियों के लगेंगे स्टॉल मैट्रिक से लेकर स्नातक तक के युवकों को मिलेगा मौका बिहारशरीफ : बेरोजगारों के लिए शुभ समाचार यह है कि जल्द ही जिले में नियोजन मेले लगाये जायेंगे. सरकार के आदेश पर जिला नियोजन कार्यालय द्वारा मेले का आयोजन किया जायेगा. 19 फरवरी को नियोजन मेले लगाये […]

विज्ञापन

नियोजन मेले में 15-20 कंपनियों के लगेंगे स्टॉल

मैट्रिक से लेकर स्नातक तक के युवकों को मिलेगा मौका
बिहारशरीफ : बेरोजगारों के लिए शुभ समाचार यह है कि जल्द ही जिले में नियोजन मेले लगाये जायेंगे. सरकार के आदेश पर जिला नियोजन कार्यालय द्वारा मेले का आयोजन किया जायेगा. 19 फरवरी को नियोजन मेले लगाये जाने की तिथि निर्धारित की गयी है. शहर के सोगरा कॉलेज में मेला लगाये जाने की संभावना है. जिला नियोजन पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मेले में करीब 15 से 20 कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाये जायेंगे.
मापदंडों का पालन करनेवाले आवेदकों को ऑनस्पाॅट नियुक्तिपत्र दिये जायेेंगे. अब तक कई बार मेले का आयोजन किया जा चुका है. इसका लाभ युवकों को मिल रहा है. विभाग द्वारा अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है. साथ ही गांव स्तर पर कैंप लगा कर बेरोजगार युवकों का निबंधन किया जा रहा है. बहुपयोगी पुस्तकों की भी व्यवस्था है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन