गिरफ्तारी का विरोध, नेशनल लीग ने दिया धरना

Updated at : 16 Feb 2016 4:14 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी का विरोध, नेशनल लीग ने दिया धरना

बिहारशरीफ : इंडियन नेशनल लीग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय अस्पताल चौक पर धरना दिया. इस धरना सभा में लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकबालुज्जफर ने कहा कि भारत के मुसलमानों को एक सोची समझी राजनीति के तहत बदनाम किया जा रहा है. बेकसूर व शिक्षित मुसलमानों को आइएसआइएस के नाम पर गिरफ्तार किया जा […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : इंडियन नेशनल लीग के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्थानीय अस्पताल चौक पर धरना दिया. इस धरना सभा में लीग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इकबालुज्जफर ने कहा कि भारत के मुसलमानों को एक सोची समझी राजनीति के तहत बदनाम किया जा रहा है. बेकसूर व शिक्षित मुसलमानों को आइएसआइएस के नाम पर गिरफ्तार किया जा रहा है. हिजबुल मुजाहिद्दीन, लश्कर-ए-तोयबा आदि से जुड़े होने के नाम पर यह कार्रवाई की जा रही है.

समाज के लोग उन लोगों से दूर रहने लगे हैं.

करीबी रिश्तेदार भी उन्हें अपना संबंधी मानने को तैयार नहीं हैं. आठ दस साल जेल में रखने के बाद ऐसे लोगों को बरी कर दिया जाता है. सरफराज खान ने बा इज्जत बरी लोगों को अपने जीवन यापन के लिए सरकार पांच -पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने एवं गिरफ्तार करनेवाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की. धरना सभा के आरंभ मौलाना उमर फारुक ने कुरान पाक की तिलावत से हुई. धरना सभा में मो फसीह, मो इमरान, नसीर उद्दीन, खुर्शीद आलम, गुलाम हुसैन, मो फैयाज अनवर, नौशाद अनवर, वकील महमद खां आदि मौजूद थे. अंत में जिला पदाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन