सुरक्षा के साये में दौड़ेंगी ट्रेनें

Updated at : 16 Feb 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा के साये में दौड़ेंगी ट्रेनें

बिहारशरीफ : नक्सलियों के बंद के मद्देनजर बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड की सुरक्षा पहले से और सख्त कर दी गयी है. रेल खंड से होकर गुजरनेवाली सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में स्कॉट की संख्या पहले से और बढ़ा दी गयी है. इसके अलावे संदेह की स्थिति उत्पन्न होने पर रेल पुलिस किसी से भी पूछताछ […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : नक्सलियों के बंद के मद्देनजर बख्तियारपुर-राजगीर रेल खंड की सुरक्षा पहले से और सख्त कर दी गयी है. रेल खंड से होकर गुजरनेवाली सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में स्कॉट की संख्या पहले से और बढ़ा दी गयी है. इसके अलावे संदेह की स्थिति उत्पन्न होने पर रेल पुलिस किसी से भी पूछताछ के लिए स्वतंत्र है.बिहारशरीफ रेल थानाध्यक्ष कमलेश रजक ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर कई तरह के दूसरे कार्ययोजना पर रेल पुलिस काम कर रही है.

राजगीर से देर रात्रि खुलने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस ट्रेन पर विशेष सुरक्षा से बांधा गया है.बख्तियारपुर-राजगीर रेल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सादी वरदी में भी पुलिस विचरण किया करेगी.रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि नशाखोरी गिरोह से संबंध रखने वाले कुछ अपराधियों की जानकारी रेल पुलिस को पूर्व से है,वैसे अपराधियों के नामों की सूची तैयार कर उन पर भी विशेष नजर रखने से संबंधित निर्देश जारी किये गये हैं.प्रति दिन नई दिल्ली से राजगीर को आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने वाले वैसे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है जिनकी गतिविधि संदेहास्पद प्रतीत होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन