महागंठबंधन के नेता तोड़ रहे कानून

Updated at : 16 Feb 2016 4:10 AM (IST)
विज्ञापन
महागंठबंधन के नेता तोड़ रहे कानून

बिहार में अराजकता की स्थिति एनडीए राष्ट्रपति शासन के पक्ष में : सत्यानंद शर्मा बिहारशरीफ : बिहार में अराजकता की स्थिति है. महागंठबंधन के विधायक कानून तोड़ रहे हैं. स्थिति वर्ष 2005 के पूर्व जैसा बन गया है.इतना सब कुछ हो जाने के बावजूद भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुपचाप बैठे हैं.उक्त बातें लोक […]

विज्ञापन

बिहार में अराजकता की स्थिति

एनडीए राष्ट्रपति शासन के पक्ष में : सत्यानंद शर्मा
बिहारशरीफ : बिहार में अराजकता की स्थिति है. महागंठबंधन के विधायक कानून तोड़ रहे हैं. स्थिति वर्ष 2005 के पूर्व जैसा बन गया है.इतना सब कुछ हो जाने के बावजूद भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुपचाप बैठे हैं.उक्त बातें लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कही. श्री शर्मा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान के निर्देश पर दुष्कर्म कांड की जांच को लेकर वह पार्टी के वरीय नेताओं के साथ नालंदा आये हैं.
प्रेस वार्ता में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान स्थित काफी खराब हो गयी है. महागंठबंधन के विधायक स्वयं कानून तोड़ने पर उतारू हैं. कोई दुष्कर्म करता है, कोई ट्रेन में दुष्कर्म का प्रयास करता है, तो कोई पद का गलत प्रयोग करते हुए अपने अपराधी पति को थाने से छुड़ा लेता है.
महागंठबंधन के एक विधायक पर तो लड़की के अपहरण करने तक का आरोप लग चुका है.हाल के दिनों में एनडीए समर्थित नेताओं की हुई हत्याएं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में घटी राजनैतिक हत्याएं सुशासन की पोल खोल रहा है.संवाददाता सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए बिहार में राष्ट्रपति शासन के पक्ष में है.इसको लेकर एनडीए के वरीय नेताओं द्वारा बिहार के राज्यपाल से मिल कर अपनी बात रखी है.
नेशनल क्राइम रिकार्ड का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि बिहार में प्रतिदिन 143 गंभीर अपराध की घटनाएं घट रही है.देश भर में औसतम 17 हत्याएं की घटनाएं प्रतिदिन घटती है,जिसमें अकेले बिहार में 12 हत्या की घटना घट रही है.एनसीआर के हवाले से जानकारी देते हुए लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बिहार में प्रतिदिन दुष्कर्म की छह एवं 18 दूसरे तरह की भीषण आपराधिक घटनाएं घट रही है.बिहार में बढ़ी आपराधिक घटनाओं से दहशत में आया गरीब तबका बहुत तेजी से दूसरे राज्यों में पलायन कर रहा है.पार्टी बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के मद्देनजर पूरे बिहार में आक्रोश मार्च निकालने जा रही है.प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश महासचिव विष्णु पासवान, दीनानाथ क्रांति, अति पिछड़ा के राष्ट्रीय महासचिव कामता प्रसाद चंद्रवंशी, पार्टी के अनिल पासवान, जिलाध्यक्ष राजू पासवान, छोटे लाल यादव, जिला प्रवक्ता रामकेश्वर प्रसाद पप्पू मुख्य रूप से उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन