अपराधियों ने बाइक सवार को मारी गोली

Updated at : 29 Dec 2015 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
अपराधियों ने बाइक सवार को मारी गोली

बिहारशरीफ : सोमवार की संध्या हथियारबंद अपराधियों ने बाइक से घर जा रहे युवक को गोली मार दी.घटना नगर थाना क्षेत्र के एनसीसी कार्यालय के पास घटी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : सोमवार की संध्या हथियारबंद अपराधियों ने बाइक से घर जा रहे युवक को गोली मार दी.घटना नगर थाना क्षेत्र के एनसीसी कार्यालय के पास घटी. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के पतुआना गांव निवासी खेलावन यादव का पुत्र बबलू कुमार बाइक चलाते हुए शहर से घर की ओर जा रहा था,ज्योंही वह उक्त स्थान पर पहुंचा कि पूर्व से घात लगाये अपराधियों ने युवक को गोली मार दी. उक्त बातों की जानकारी घायल के भाई अलोक कुमार द्वारा सदर अस्पताल में पत्रकारों को दी गयी है.
भाई का कहना है कि इससे पहले दो बार भी हमारे दो भाई के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है.घटना के कारण के संबंध में पूछे जाने पर घायल के भाई ने बताया कि अपराधियों द्वारा हमारे परिवार से रंगदारी की मांग की जा रही है.घटना के संबंध में पूछे जाने पर नगर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन