कीजिए ऑनलाइन बिल का पेमेंट

बिहारशरीफ : यदि आप बिजली के उपभोक्ता हैं तो बिजली बिल जमा करने के लिए विभाग के काउंटर पर घंटों लाइन लगाने की जरूरत नहीं है. उपभोक्ताओं के घर बैठे ही बिजली बिल भुगतान करने के ऑप्शन का इस्तेमाल करने की जरूरत है. उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान घर बैठे ऑन लाइन अथवा नेट बैंकिंग […]
बिहारशरीफ : यदि आप बिजली के उपभोक्ता हैं तो बिजली बिल जमा करने के लिए विभाग के काउंटर पर घंटों लाइन लगाने की जरूरत नहीं है. उपभोक्ताओं के घर बैठे ही बिजली बिल भुगतान करने के ऑप्शन का इस्तेमाल करने की जरूरत है. उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान घर बैठे ऑन लाइन अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं.
ऑन लाइन बिजली पेमेंट करने के लिए उपभोक्ता एसबीपीडीसीएल डॉट को डॉट इन पर लॉग इन कर अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं. इससे बिजली बिल भुगतान के लिए विभाग के काउंटर के पास लाइन में लगने और घंटों अपनी बारी के इंतजार करने के झंझट से मुक्ति मिल सकती है. इस व्यवस्था के तहत लोग कहीं से भी कभी भी बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं. शहर में करीब 22 हजार एवं पूरे जिले में दो लाख तीन हजार बिजली के उपभोक्ता हैं. ये उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने के लिए विभाग के कार्यालयों के पास लाइन लगाये रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




