स्मार्ट सिटी में फुटपाथी दुकानदारों को मिले जगह

Updated at : 06 Dec 2015 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी में फुटपाथी दुकानदारों को मिले जगह

बिहारशरीफ : स्थानीय रामचंद्रपुर बस स्टैंड में स्थित रैन बसेरा में शनिवार को ढेला फुटपाथ यूनियन की बैठक हुई. इस बैठक में फुटपाथी दुकानदारों ने बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी के लिए चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने फुटपाथी दुकानदारों को रोजगार के लिए स्थायी जगह देने, सस्ता कर्ज देने की मांग की गयी. बस […]

विज्ञापन

बिहारशरीफ : स्थानीय रामचंद्रपुर बस स्टैंड में स्थित रैन बसेरा में शनिवार को ढेला फुटपाथ यूनियन की बैठक हुई. इस बैठक में फुटपाथी दुकानदारों ने बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी के लिए चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने फुटपाथी दुकानदारों को रोजगार के लिए स्थायी जगह देने, सस्ता कर्ज देने की मांग की गयी.

बस स्टैंड के पुर्ननिर्माण में फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी रूप से दुकान बना कर देने व शहर में आवास की सुविधा देने की मांग की गयी. बैठक की अध्यक्षता शंभु प्रसाद ने की. जबकि संचालन पाल बिहारी लाल ने किया. इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष सत्य नारायण प्रसाद,उपाध्यक्ष रामदेव चौधरी,उत्तम लाल,लाल चौधरी,जितेन्द्र कुमार,विजय कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.

सोनू को रिमांड पर लेगी नालंदा पुलिस: हिलसा. पीएलएफआइ के शातिर सदस्य सोनू को नालंदा पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है. इसके लिए पुलिस ने कागजी कार्रवाई को तेज कर दिया है.
बताया जाता है कि पुलिस सोनू को सात दिनों के रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट से अनुरोध कर सकती है. सोनू को पिछले दिनों नालंदा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के थरथरी थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव से 225 जिंदा कारतूस व तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था. बताया जाता है कि सोनू व छोटू आपस में करीबी रिश्तेदार हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन