जमीन विवाद में मारपीट व गोलीबारी,तीन जख्मी

बिहारशरीफ : जमीनी विवाद के एक मामले को तूल देते हुए दो गुट आमने-सामने आ गये.दोनों गुटों के समर्थकों द्वारा मौके पर गोलीबारी भी की गयी.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव में रविवार को घटी.घटना को अंजाम दे रहे लोगों द्वारा मारपीट भी की गयी. इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग […]
बिहारशरीफ : जमीनी विवाद के एक मामले को तूल देते हुए दो गुट आमने-सामने आ गये.दोनों गुटों के समर्थकों द्वारा मौके पर गोलीबारी भी की गयी.घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के कोरई गांव में रविवार को घटी.घटना को अंजाम दे रहे लोगों द्वारा मारपीट भी की गयी.
इस घटना में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव निवासी दो लोगों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था.दोनों के बीच कई बार कहासुनी हुई थी.रविवार को दोनों गुटों के समर्थक जमीन पर कब्जे को लेकर आमने सामने आ गये.घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची दीप नगर थाना पुलिस ने घटना को अंजाम दे रहे लोगों को खदेड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




