ट्रक ने चार लोगों को रौंद कर घायल किया

Updated at : 09 Nov 2013 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने चार लोगों को रौंद कर घायल किया

दो व्यक्ति पीएमसीएच भेजे गये हिलसा (नालंदा) . बालू से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार की शाम चार व्यक्तियों को रौंदते हुए बिजली के पोल में धक्का मार दिया. इस हादसे में चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. दो को चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. बिजली के पोल में […]

विज्ञापन
दो व्यक्ति पीएमसीएच भेजे गये
हिलसा (नालंदा) . बालू से लदे एक अनियंत्रित ट्रक ने शुक्रवार की शाम चार व्यक्तियों को रौंदते हुए बिजली के पोल में धक्का मार दिया. इस हादसे में चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. दो को चिंताजनक स्थिति में पीएमसीएच रेफर किया गया है. बिजली के पोल में धक्का मारने से विद्युत धारा प्रवाहित तार सड़क पर गिर गया, लेकिन संयोगवश कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. ट्रक के नीचे दबे एक व्यक्ति को स्थानीय नागरिकों ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला. शाम साढ़े सात बजे बालू से लदे ट्रक के बाजार में प्रवेश करने से जिला प्रशासन द्वारा रात नौ बजे तक भारी वाहनों की नो इंट्री के आदेश पर सवालिया निशान लग गया है. खास कर छठ पर्व के दौरान प्रशासन की इस लापरवाही से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है. हिलसा शहर में घटना के बाद से विद्युत आपूर्ति ठप है. हिलसा नगर परिषद के ढीबरा पर गांव निवासी डोमन प्रसाद अपने तीन पुत्र सुधीर कुमार (30 वर्ष) रवि कुमार (35 वर्ष) तथा सत्येंद्र कुमार के साथ मारपीट के सिलसिले में हिलसा थाना में जा रहे थे. इसी थाना के पास पूर्व से खड़ा किये एक ट्रक ने चारों की हत्या करने की नीयत से ट्रक ने धक्का मार दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन